VIDEO: मासिक पंचायत में उठा किसानों के बकाए का मुद्दा










मासिक पंचायत में उठा किसानों के बकाए का मुद्दा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित गन्ना विकास सहकारी समिति पर मंगलवार को भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता चौधरी अमरपाल सिंह ग्राम अध्यक्ष और संचालन  तहसील अध्यक्ष श्यामसुंदर त्यागी ने किया। सिंभावली शुगर मिल पर करीब 250 करोड़ रुपए और ब्रजनाथ पुर शुगर मिल पर करीब 82 करोड़ रुपए बकाया को लेकर विचार विमर्श किया गया है।

जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने मासिक पंचायत के दौरान कहा कि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर सभी किसान और भारतीय किसान यूनियन और क्षेत्रीय किसान एक जुट होकर बड़े स्तर पर आंदोलन करें तब कहीं जाकर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान मिल पाएगा।

जिला महासचिव कैप्टन राजेश चौधरी और जिला प्रवक्ता कुवंर खुशनूद ने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर मजदूर किसान तिरंगा यात्रा को कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के साथ हर संभव सफल करनी होगी। इसके साथ ही हर मज़दूर किसान ट्रेक्टर और अपने निजी वाहन लेकर मज़दूर किसान तिरंगा यात्रा में पहुंचेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी अमजद खान ने बताया कि मासिक पंचायत में समस्त जनपद और तहसील स्तरीय पदाधिकारी और किसान समेत मौजूद रहे। मासिक पंचायत में जिला संरक्षक पीके वर्मा ,तहसील अध्यक्ष नवीन त्यागी, मोहित त्यागी,ओमवीर सिंह, प्रदीप चौधरी,तहसील संयोजक हापुड़ विनोद शर्मा,धौलाना ब्लॉक अध्य्क्ष सुंदर गुर्जर, योगेश त्यागी, शाहिद अली,अफजाल, अफसर अंसारी, अनीसू अंसारी, दीपक कुमार, अमरपाल सिंह, जितेंद्र यादव, देवी सिंह समेत मौजूद रहे।








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!