हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ग्लोबल कीर्तन प्रोटेस्ट के तहत बांगलादेश में हिन्दुओं पर किये गए हमलों के विरोध में इस्कॉन द्वारा पूरे विश्व में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। पिलखुवा में भी इस्कॉन पिलखुवा मंदिर के भक्तों ने हरि नाम संकीर्तन के साथ हिंदू अल्पसंख्यकों पर किए गए हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भक्तों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन पिल्खुवा थाना प्रभारी को सौंपा।
इस्कॉन पिलखुवा के भक्तों द्वारा इस विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। सभी सनातन धर्मावलंबियों ने भी इसका समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन में हरि नाम संकीर्तन किया गया जो शहर के अलग-अलग मार्गों से निकला।
चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























