
राष्ट्रीय घुड़सवारी में ईशान ने किया शानदार प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2025 में पिलखुवा के मोहल्ला रजनी विहार के ईशान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
दिल्ली कैंट स्थित आर्मी इक्वेस्ट्रियन सेंटर में आयोजित चैंपियनशिप में ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 साल के ईशान ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन किया जिसमें देशभर से आए अनुभवी और दक्ष घुड़सवारों ने भाग लिया। बेहद कम आयु होने के बावजूद ईशान ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच सटीक नियंत्रण संतुलित सवारी और अनुशासित तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन किया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























