हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की दोनों शुगर मिलों पर किसानों का बकाया भुगतान न करने पर गन्ना विभाग ने सख्ती दिखाते हुए दोनों शुगर मिलों को नोटिस जारी किया है. ऐसे में कोटा नीति के चलते स्थिति पर बकाया भुगतान की लेटलतीफी के बादल मंडरा रहे हैं. आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने देश भर में चीनी के दामों को स्थिर रखने के उद्देश्य से कोटा नीति लागू की हुई जिसके मुताबिक चीनी मिलों को हर महीने चीनी बिक्री का कोटा निर्धारित किया जाता है और पूरे महीने उतनी ही चीनी की बिक्री की सकते हैं.
चीनी की बिक्री से होने वाली आय का 85% किसानों को भुगतान के रूप में दिया जाता है जबकि 15% चीनी मिले रखती हैं और अपना खर्च वहन करती हैं. ऐसे में सिंभावली चीनी मिल को 58660 कुंतल, बृजनाथपुर को 24490 कुंतल चीनी बेचने की अनुमति है जो बेहद कम मानी जा रही है. प्रति कुंतल चीनी का भाव लगभग 3300 रुपए माना जाए तो ऐसे में सवा आठ करोड़ रुपए की चीनी बिक्री हो सकती है.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122



























