हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल-2021 का शुभारंभ 9 अप्रैल को होगा। इस दिन मुम्बई व बैंगलोर के मध्य पहला क्रिकेट मैच चेन्नई के मैदान में होगा। लीग की सफलता हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
हापुड़ के क्रिकेट सटोरियों ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इलायची बांट कर लोगों को सट्टा खेलने के लिए आमंत्रित भी किया है। सटोरियों ने नए मोबाइल भी खरीदें है। गत आईपीएल में करोड़ों रुपए कमाने वाला एक जूता व्यापारी का बेटा भी सक्रिय हो उठा है।
हापुड़: सैनेट्री के सामान के लिए कॉल करें: 9811511213, 8800771632

























