👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित अंबेडकर तिराहे के पास कई स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की और उन दुकानदारों के चालान किए जो बिना चेतावनी लिखे सिगरेट, गुटखा बेच रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के डीपीसी परीक्षित तेवतिया ने बताया कि जिन सिगरेट, गुटको के रैपर पर इनके सेवन से होने वाले नुकसान की चेतावनी नहीं छपी है उन्हें बिक्री का अधिकार नहीं है। ऐसे में बिना चेतावनी लिखे गुटखा, सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों के 200-200 रुपए के चालान काटे गए और आगे के लिए चेतावनी दी गई। विभाग का कहना है कि किसी भी सूरत में नियमों को दरकिनार कर बिना चेतावनी लिखे सिगरेट आदि को बेचने नहीं दिया जाएगा और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041





























