👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच जनपद हापुड़ में शुरू हो चुकी है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार, उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की है। इस दौरान एक फॉर्मेट तैयार किया गया है कि आखिर किन बिंदुओं पर मदरसों का सर्वे होगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच शुरू हो चुकी है। इसके लिए एक टीम भी गठित हुई है। गठित टीम 5 अक्टूबर तक जिलाधिकारी मेधा रूपम को रिपोर्ट सौंपेगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

































