अवैध उगाही के मामले में जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रैकों से अवैध उगाही के मामले में जांच शुरू हो गई है। अभी कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें एक ट्रक को पुलिस की गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने रोका था। जब चालक से बात की तो उसने बताया कि सभी कागजात पूरे थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उससे 100 रुपए वसूल कर लिए। इसके बाद एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी और आरक्षी को निलंबित कर दिया था। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक ट्रक चालक द्वारा हापुड़ देहात की ततारपुर चौकी हाईवे-चार की गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा 100 रुपए की रिश्वत लेने की बात कही जा रही थी। पुलिसकर्मियों ने लकड़ी से भरे ट्रक को रोका और गाड़ी ट्रक से कुछ कदम आगे लगा दी। इसके बाद ट्रक का चालक उतारकर पुलिस की गाड़ी तक गया और कुछ मिनट बाद वापस आया। वापस आने पर जब चालक से पूछा कि कितने और किस बात के रुपए लिए तो चालक ने कहा कि कागज पूरे थे, फिर भी पुलिसकर्मी में 100 रुपए ले लिए जिसके बाद हापुड़ के कप्तान अभिषेक वर्मा ने हाईवे-चार गाड़ी पर ड्यूटी में तैनात मुख्य आरक्षी रमेश चंद और आरक्षी मोहित कुमार को निलंबित कर दिया था। एएसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है जिसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































