
ओवर रेटिंग की वायरल वीडियो के बाद मामले की जांच शुरू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शराब की ओवररेटिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला हापुड़ की चितौली रोड से सामने आया है जहां देसी शराब के ठेके से ओवररेटिंग कर शराब बेची जा रही है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में जिला आबकारी का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी ठेके की वीडियो वायरल हुई थी जिस पर चालान किया गया।
वीडियो वायरल में शराब की ओवर रेटिंग देखी जा सकती है। अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग में हड़कंप मचा है जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867





























