👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ क्षेत्राधिकारी ऐस एन वैभव पांडे ने मंगलवार की देर रात चितौली मोड़ के पास अवैध ढंग से वाहनों के कटान के मामले में छापा मारा। पुलिस ने शहर के चार गोदामों पर छापा मार कार्रवाई की और सात कबाड़ियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अब कबाड़ियों के ऑनलाइन धंधे की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को सूचना मिली है कि इस काम में लिप्त माफिया चोरी के वाहनों को ऑनलाइन बेचते थे जिसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि किन राज्यों या शहरों से ऑनलाइन आर्डर पर सामान भेजा जा रहा था। उम्मीद है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260

































