अवैध वाहन स्टैण्ड संचालन, अवैध वसूली एवं सड़कों पर अवैध अतिक्रमण वालों की जांच हेतु 01 अप्रैल से 15 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश में अवैध टैक्सी स्टैण्ड बस स्टैण्ड रिक्शा स्टैण्ड अप वाहनों के संचालन तथा अवैध वसूली एवं सड़को पर अवैध अतिक्रमण करने बालों के विरुद्ध आगामी अप्रैल 2023 से 18 अप्रैल 2023 तक विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये है। सड़क राजमार्गो पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली रोकने के लिए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाये है।
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा समस्त मण्डलायुक्त समस्त पुलिस आयुक्त, समस्त जिलाधिकारी व समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश निर्गत कर दिये गये है। निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला प्रशासन नगर निकाय अन्य संबंधित विभागों तथा परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीमें गठित की जायेगी। यह विशेष टीम टैक्सी बस, रिक्शा स्टैण्ड तथा संचालित अवैध वाहनों अवैध पार्किंग व अन्य अवैध परिवहन गतिविधियों को रोकने हेतु बनाकर अवैध रूप से संचालित गतिविधियों तथा संचालित करने वाले ठेकेदारों आदि के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई कराना सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने ने कहा है कि सड़क राजमार्गों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो।. इस सम्बन्ध में जनपद स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जाय। सड़कों पर से अवैध अतिक्रमण था अवैध बाजार रेहड़ी तथा होर्डिंग आदि हटवाने हेतु नगर निकाय प विकास प्राधिकरण तथा जनपदीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्ययोजना के अनुरूप अभियान चलाकर कार्रवाई की जाय ।अतिक्रमण हटवाने से पूर्व वैकल्पिक स्थल व डिग जोग हेतु स्थान निर्धारित कराकर ही अवैध अतिक्रमण हटवाया जाय। वैकल्पिक स्थानों के चिन्हीकरण के पश्चात ठेले रेहड़ी आदि वहाँ पर व्यवस्थापित कराये जाय।
प्रमुख सचिव गृह ने यह भी कहा है कि सड़क राजमार्गों पर किसी प्रकार की अवैध वसूली न होने पाये अवैध टोल रिवर अवैध तहबाजारी वसूली तथा सड़को पर लगने वाले मार्केट से अवैध बसूली के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग जिला प्रशासन तथा तहसील/ नगर निकाय के अधिकारियों
समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। इसके अलावा समस्त अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों अपराधियों तथा किए तत्वों को चिन्हित कराकर उनके विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई की जाय ऐसी अवैध गतिविधियाँ संचालित करने वाले अभ्यस्त तत्वों को सड़क परिवहन माफिया के रूप में चिन्हित कराकर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाय।
राजन पर तथा पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली को रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर आकश्मिक चेकिंग की कार्रवाई की जाय।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























