
बाबा की समाधि को क्षतिग्रस्त करने के मामले में जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नया अहमदपुर में बाबा की समाधि को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा जो मौके पर तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वर्ष 2005 से 2010 के बीच तत्कालीन प्रधान अतरकौर के कार्यकाल में बारात घर का निर्माण कराया गया था। इसी स्थान पर बाहर से आए साधु लक्ष्मण गिरि महाराज का निधन हुआ था। इसके बाद ग्राम समाज के लोगों ने श्रद्धा के साथ उनकी समाधि बनवाई थी। मामला बुधवार की रात का बताया जा रहा है जब असामाजिक तत्वों ने इस समाधि को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































