हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत के मामले की जांच के लिए टीम बुधवार को गांव पहुंची जहां जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी.
बता दें कि ग्रामीणों द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव पर विकास कार्यों में अनियमितता, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था. मामले की शिकायत डीएम तक पहुंची जिसके बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे. बुधवार को टीम गांव पहुंची जहां जांच कर टीम जल्द ही उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगी.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























