👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव बक्सर में नहर की पटरी पर अवैध उगाही का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में कर्मचारी पर दो हजार की रिश्वत लेने का आरोप है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जांच कमेटी गठित की है।
आपको बता दें कि गांव बक्सर में नहर पटरी पर सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से कारोबार करने के लिए अवैध वसूली की जा रही है। मटर की मंडी का कारोबार कई वर्षों से अवैध तरीके से किया जा रहा है। इससे मंडी समिति को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष अमित त्यागी, सचिन शर्मा, आसिफ अली, राम प्रसाद चौधरी, पप्पू ने शिकायत की है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537




























