
पूर्व सैनिक के साथ मारपीट के मामले में जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र की गांव हसुपुर में 86 वर्षीय पूर्व सैनिक यशवीर सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूर्व सैनिक ने शिकायत की जिसके बाद मामले की जांच जारी है। जांच के पश्चात उचित कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व सैनिक यशवीर सिंह का आरोप है कि एक व्यक्ति ने चकरोड की मेड तोड़कर अपने खेतों में मिला ली। सरकारी चकरोड को खेत में मिलाने की शिकायत उसने अधिकारियों से की। इसके पश्चात जब वह साइकिल पर सवार होकर अपने खेत से आ रहे थे तो रास्ते में आरोपी ने उससे शिकायत का विरोध किया। इस दौरान विवाद बढ़ गया जिसमें आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































