
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव में रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने आरएसएस के पूर्व खंड संचालक के साथ मारपीट की जिसके बाद पीड़ित घायल हो गया और उसने कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद हापुड़ के गांव छज्जूपुर के रहने वाले ईश्वर चंद्र पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक रह चुके हैं और वर्तमान में जिला कार्यक्रम के सदस्य हैं। बुधवार की सुबह वह अपने घर पर बैठे हुए थे। तभी गांव के कुछ लोग पीड़ित के घर के अंदर घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोपियों के साथ रुपयों को लेकर कुछ विवाद था जिसके चलते आरोपी उनसे रंजिश मानते थे और पीड़ित को घर के अंदर से पीटते हुए बाहर ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























