दहेज उत्पीड़न के आरोपी हापुड़ चेयरमैन के विरुद्ध जांच तेज












दहेज उत्पीड़न के आरोपी हापुड़ चेयरमैन के विरुद्ध जांच तेज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस ने पुत्रवधु को दहेज के प्रताड़ित करने के आरोपी हापुड़ चेयरमैन व उसके परिवारजनों के विरुद्ध रिपोर्ट में जांच तेज कर दी है। इस सिलसिले में पुलिस ने पुत्रवधु के पति के बयान दर्ज किए है और अन्य आरोपियों के भी बयान दर्ज करने की तैयारी में है।

उत्तर प्रदेश की भूतपूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई नरेश कुमार की बेटी की शादी 9 नवम्बर-2023 को हापुड़ चेयरमैन पुष्पा देवी के बेटे विशाल के साथ हुई थी। आरोप है कि विशाल के परिवारजन पुत्रवधु को गाजियाबाद में एक्ट फ्लैट तथा 50 लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जब पुत्रवधु को पुलिस से कोई मदद नहीं मिली, तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति विशाल, ससुर श्रीपाल, सास हापुड़ की चेयरमैन पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र, जेठानी निशा, ननद शिवानी व मौसा अखिलेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जांच को गति दी है और पति विशाल के बयान दर्ज किए है और अन्य आरोपियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगी। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस सभी साक्ष्य जुटाने में लगी है ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।

AC सर्विस, अंडरग्राउंड इंस्टॉलेशन के संपर्क करें गोयल इलेक्ट्रॉनिक से: 9758162424











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!