भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ हुई परिचय बैठक
हापुड सीमन (ehapurnews.com): भाजपा जनपद हापुड के जिला कार्यालय पर रविवार को भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की जिला अध्यक्ष नरेश तोमर नेतृत्व में एक परिचय बैठक सम्पन्न हुई। नवनियुक्त अध्यक्षों को सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष द्वारा बधाई दी गई तथा उसके उपरांत संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हम सभी को परस्पर संवाद करते रहना होगा और एक स्वस्थ प्रक्रिया अपनाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगा। अवसर पर जिला महामंत्री श्यामइंद्र त्यागी मोहन सिंह पुनीत गोयल राजीव सिरोही नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा पवन गर्ग हेमन्त त्यागी, जिनेंद्र चौधरी, राजीव शर्मा, पवन त्यागी दिनेश त्यागी, हेमंत त्यागी राजेश अधाना, नवीन तोमर योगेश शिशोदिया अंशुल मित्तल आदि उपस्थित थे।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000



























