👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के धौलाना चौराहे पर ट्रैफिक सीओ आशुतोष शिवम ने नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की और चालान किए। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और ब्लैक फिल्म उतारी। वाहनों पर पुलिस लिखकर चलने वालों से भी पूछताछ की। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन पर सड़कों पर उतरे लोगों के चालान किए।
सड़क सुरक्षा माह के अभियान को गति देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की जहां ट्रैफिक सीओ आशुतोष शिवम ने सख्त रुख अपनाते हुए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। सड़क पर उतरी ट्रैफिक पुलिस ने बिना सीट बेल्ट के सड़कों पर उतरे वाहन सवारों के भी जमकर चालान किए।




























