अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन ने अशोक चक्र काव्योत्सव से रचा नया इतिहास










अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन ने अशोक चक्र काव्योत्सव से रचा नया इतिहास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन गाजियाबाद द्वारा आयोजित अशोक चक्र काव्योत्सव ने पुनः एक बड़ी लकीर खींच दी। हिन्दी साहित्य के इतिहास में यह पहला अवसर था जब अशोक चक्र विजेताओं पर देश विदेश के 201 रचनाकारों ने ऑनलाइन फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने सृजित दोहों का काव्यपाठ किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय तथा महासचिव ओंकार त्रिपाठी के निर्देशन में सम्पन्न इस अनूठे आयोजन में देश के सभी अशोक चक्र विजेताओं पर देश विदेश के 201 कवियों की वाणी से उनकी त्याग साधना का वर्णन अपने काव्य पाठ किया गया।
इस काव्य आयोजन में केवल दोहा छंद के माध्यम उनकी गौरव गाथा का गुणगान किया गया। संस्था के कर्मठ पदाधिकारियों के हाथ में संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय भारतीय, संगठन मंत्री ब्रज माहिर, मंत्री रजनीश स्वछन्द ,महिला इकाई अध्यक्ष कुसुमलता कुसुम,महिला इकाई महामंत्री गार्गी कौशिक, अमेरिका इकाई अध्यक्ष डॉ श्वेता सिन्हा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह श्रेयस, महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष डॉ रोशनी किरण के सराहनीय सहयोग से कार्यक्रम को अपार सफलता मिली। इस अवसर पर हापुड़ से डा० पुष्पा गर्ग ने दिए गए विषय हर्ष उदय सिंह गौर (अशोक चक्र विजेता) पर अपने दोहे पढ़े तो तालियाँ गूंजने लगी।
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के इस आयोजन का भव्य शुभारम्भ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय ने बताया कि 201 कवियों को आठ समूहों में बांटा गया जिनका काव्य पाठ संस्था के फेसबुक पेज और समूह पर कराया गया। इस कार्यक्रम में अमेरिका, जापान, यू के ई, इंडोनेशिया आदि देशों सहित भारत के लगभग सभी राज्यों से कवियों ने सहभगिता की। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने सभी सहभागी दोहाकारों का आभार प्रकट किया।

गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर







Related Posts

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…

Read more

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत
error: Content is protected !!