
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): स्थानीय जी. एस. आयुर्वेदा चिकित्सा महाविद्यालय में संस्कृत क्लब द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत कालेज की प्राचार्य डॉ. भावना सिंह की अध्यक्षता में धन्वंतरी वंदना से हुई। इस अवसर पर संस्कृत भाषण, संस्कृत गीतम् एवं संस्कृत नृत्य का आयोजन किया गया।
संस्कृत भाषण में नोविल चौहान, मोनिका मिश्रा, परिधि त्यागी, ज्योति सैनी, इशिका रस्तोगी, महक पटेल, खुशी, एवं यशिका चौहान ने भाग लिया। संस्कृत गायन में अंशिका, सुरभि जायसवाल एवं मुकुल ने भाग लिया तथा नृत्य में मनीषा एवं दृष्टि ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का संचालन संस्कृत क्लब के सचिव श्री राम प्रताप यादव के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर उप चिकित्साधिकारी डॉ. आकांक्षा शर्मा, डॉ मधु, डॉ घनश्याम, डॉ मनोज कुमार यादव, मनोज कुमार शर्मा, डॉ चारु त्यागी, डॉ प्रज्ञा शर्मा, डॉ ऊषा सिंह, डॉ नूपुर, डॉ रेशमी, डॉ सोनम, डॉ मसूदा डॉ फावेश ,डॉ प्रतिभा भट्ट एवं समस्त छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851


























