अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा ने अब लगाए तीन हजार पुशअप्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट विनोद राणा एशियन गेम्स के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। देश का नाम ऊंचा करने के लिए विनोद राणा अकेले ही मैदान में डटकर तैयारी कर रहे हैं। एशियन गेम्स के लिए प्रैक्टिस कर रहे विनोद राणा ने सोमवार को तीन हजार पुशअप्स लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने 1500 पुशअप्स लगाए थे। इतने दंड लगाने के पश्चात वह बेहोश हो गए थे। हालांकि विनोद ने हार नहीं मानी और आज दोगुने पुशअप्स लगाए हैं।
उत्तराखंड के नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकलव्य के नाम से मशहूर विनोद राणा ने अपना कमाल दिखाते हुए 19वें एशियन गेम्स के लिए जगह बनाई। चीन में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी के लिए विनोद राणा जुटे हुए हैं। विनोद राणा ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है।




























