पुलवामा के शहीदों को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने याद किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद में विभिन्न संगठनों ने पुलवामा के शहीदों को याद कर उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित किए।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ,राष्ट्रीय बजरंग दल पिलखुआ के कार्यकर्ता बुधवार को शैलेश फार्म स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए और पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री गौरव राघव ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के सैनिकों पर आतंकवादी हमला हुआ था। जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थे।हम उन जवानों को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष पवन तोमर ने कहा कि आज का दिन पुलवामा के शहीदों के दिन है।हमारे जवान किन परिस्थितियों में रहकर देश की सेवा करते हैं हमें उनके प्रति कर्तव्य भाव रखना चाहिए।
जिला महामंत्री पंकज गिरी ने सभी कार्यकर्ताओं को देश सेवा का संकल्प दिलवाया।। कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला कार्य अध्यक्ष पवन तोमर, अनुज शर्मा, पंकज गिरी, संजीव कुमार , देवेंद्र कुमार, राजेंद्र राघव ,मनीष कौशिक, विकास गिरी,राजू कश्यप,विनेश तोमर ,मनीष गिरी, अजय आदि उपस्थित थे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622





























