जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न










जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ (Quality Education) पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में भारत और श्रीलंका के शिक्षाविदों का अनूठा संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के शिक्षा मंत्रियों और 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुंबई से विशेष रूप से पधारी डॉ. रश्मि त्यागी (प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं मास्टर ट्रेनर, CBSE COE) ने अपने अनुभवों से शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। दक्षिण एशियाई अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंच के अध्यक्ष कमल गोडा के नेतृत्व में आए विदेशी मेहमानों का विद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. आयुष सिंघल, डॉ. रोहन सिंघल एवं डॉ. निधि मलिक ने पौधा और भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

सम्मेलन के दौरान शिक्षकों के बीच एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें शिक्षकों ने ‘अनुभवात्मक शिक्षा’ और ‘नैतिकता’ जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। सुश्री रुचिका खुराना और उनकी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। हिमांशु और उनकी टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मीनाक्षी और उनकी टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के छात्रों ने भारतीय कला और विरासत को समर्पित शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रीलंका से आए डेलिगेट्स ने भारतीय संस्कृति और विद्यालय के ‘कोलाबोरेटिव लर्निंग’ मॉडल की जमकर सराहना की। विदेशी मेहमानों से मिलकर छात्र अत्यंत उत्साहित दिखे।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069








  • Related Posts

    अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

    🔊 Listen to this अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्तहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):मेरठ मण्डलायुक्त श्री भानू चंद्र गोस्वामी आई0ए0एस0 द्वारा कलेक्ट्रेट हापुड़ के सभी पटल…

    Read more

    भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल

    🔊 Listen to this भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर आज प्रशिक्षण वर्ग की कार्यशाला संपन्न हुई इसको संबोधन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

    जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

    अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

    अधिकारीगण अपने -अपने पटलों के कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण व जांच अवश्य करें: मण्डलायुक्त

    भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल

    भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल

    खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

    खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

    छात्र-छात्राओ को साइबर अपराध पर जागरूक किया

    छात्र-छात्राओ को साइबर अपराध पर जागरूक किया

    विधायक ने मांगी स्वास्थ्य सेवाओ मे वृध्दि

    विधायक ने मांगी स्वास्थ्य सेवाओ मे वृध्दि
    error: Content is protected !!