इंटर के छात्रों को प्रैक्टिकल का एक और मौका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छूटे प्रैक्टिकल देने का स्टूडेंट्स को आखिरी मौका दिया गया है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल कराने की डेट पांच और छह अप्रैल तय कर दी है। विषयवार प्रयोगात्मक परीक्षकवार परीक्षाकेंद्र निर्धारित किए गए है।
डीआईओएस पीके उपाध्याय ने बताया कि 11 और 12 फरवरी तक इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित थी। लेकिन फिर भी कुछ विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूट गई है। अतः ऐसे परीक्षार्थी जिनकी इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूट गई है उनके लिए एक अंतिम अवसर पांच और छह अप्रैल प्रदान किया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित ऐसे इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विषयवार प्रयोगात्मक परीक्षक परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि समस्त प्रधानाचार्यों का दायित्व होगा कि वे प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहे अपने अपने विद्यालय के परीक्षार्थियों को सूचित करें ताकि परीक्षार्थी प्रैक्टिकल मे शामिल हो जाएं।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























