
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जगह-जगह पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है। साथ ही बैठकों का दौर भी जारी है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। साथ ही थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया जहां पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क मोड पर है जिसकी सोशल मीडिया पर पैनी निगाह है। सोशल मीडिया के साथ-साथ इलाके में पुलिस लगातार फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने क्षेत्र में पुलिस के साथ थाने में बैठक की और चाकचौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात पुलिस ने इलाकों में भ्रमणकर सुरक्षा अवस्थाओं का जायजा लिया।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651


























