बकरीद व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सतर्कता व भ्रमण के निर्देश












बकरीद व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सतर्कता व भ्रमण के निर्देश
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड के एसएसपी व एसपी एवं समस्त एडिशनल एसपी के साथ शिविर कार्यालय मेरठ से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आहूत की गयी। जिसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियन्त्रण, विवेचना निस्तारण, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्र/ आईजीआरएस, प्रचलित अभियान, आगामी त्यौहार एवं कांवड़ यात्रा तथा आर0टी0सी0/जे0टी0सी0 प्रशिक्षण की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान गूगल मीट मे प्रतिभाग कर रहे समस्त अधिकारीगण को बकरीद व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि
आगामी त्यौहार ईद-उल–जुहा व कांवड यात्रा पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी संवेदनशील स्थानो का भौतिक निरीक्षण/भ्रमण कर लिया जाये ताकि लॉ-एण्ड-ऑर्डर की कोई समस्या उत्पन्न न हो। ईदगाह, पशु पैठ आदी का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि आगामी त्यौहार मे कोई अप्रिय घटना न हो।
बकरीद के तुरन्त बाद कांवड़ की तैयारियां शुरु कर दी जाये और मन्दिरो का भ्रमण कर लिया जाये।आगामी त्यौहारो के सम्बन्ध मे सभी जनपद प्रभारी धर्म गुरूओं/स्रभान्त व्यक्तियो के साथ मीटिंग कर त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पूर्व मे ही भली-भांति ब्रीफ कर दे। कांवड यात्रा के दौरान बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन, बैरिकेटिंग एवं नियमित रूप से फुट पैट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखी जाये ।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!