हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टोरी के पास हाईवे पर सोमवार की रात एक मिट्टी से भरे डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वही डंपर अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया जिसकी टक्कर से मकान क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में लगभग छह लोग घायल हो गए. इस दौरान डंपर का चालक फरार होने में कामयाब रहा. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की कहासुनी हो गई जिससे गुस्साए लोगों ने दरोगा रंजीत सिंह की वर्दी फाड़ दी.
बता दें कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक सोनू निवासी मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी पशुओं का चारा लेकर गांव सादिकपुर से अपने घर लौट रहा था जिसमें इम्टोरी निवासी सरोज, गीता और ममता भी सवार थे. हादसे के बाद सभी चार लोग घायल हो गए. मकान में टक्कर लगने से घर में मौजूद लोगों को मामूली चोटें आई. हादसे के दौरान घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इसी दौरान भीड़ आक्रोश फैल गया जिससे गुस्साए लोगों ने दरोगा रंजीत सिंह की वर्दी फाड़ दी. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया. मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है.






























