पहले भी सस्पेंड हो चुका है एसपी से गाली-गलौज करने वाला दरोगा विजय राठी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ लाइन व प्रतिसार निरीक्षक के साथ गाली गलौज करने वाले निलंबित दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि इस गालीबाज दरोगा का विवादों से पुराना नाता है जिस पर एक गैंगरेप की पीड़िता ने भी आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए खुद को मौत के हवाले कर आत्महत्या की थी। इसके पश्चात दरोगा को सस्पेंड किया गया था। यही नहीं बल्कि दरोगा को अब तक चार बार प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जा चुकी है।


वर्ष 2020 में बुलंदशहर के थाना अनूपशहर में आरोपियों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट पर लिखा कि दरोगा की आरोपियों से मिलीभगत है जिसके कारण उसने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। बुलंदशहर के तत्कालीन एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने विजय राठी को निलंबित कर दिया था जिसके बाद गुस्साए दरोगा ने तत्कालीन एसएसपी के साथ भी अभद्रता की थी। बुलंदशहर में तैनाती के दौरान दरोगा को कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में साल 2020, 21, 22 में तीन प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। हापुड़ में तैनाती मिलने के बाद भी दरोगा को 2022 में प्रतिकूल प्रविष्टि की गई।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!