👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है जो फर्जी आईकार्ड अपने साथ रखता था। पुलिस ने इस दौरान आरोपी से दरोगा का फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया है। बता दें कि चंद रुपयों के लालच में मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के ककराला का निवासी हरिराम ट्रेन, बस और टोल प्लाजा पर पैसे बचाने के चक्कर में दरोगा का फर्जी आईकार्ड अपने साथ रखता था जिसे दिखाकर वह इन जगहों पर छूट का फायदा उठाता था।
मामले की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की रात रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया और दरोगा का फर्जी आईकार्ड बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949




























