हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला कारागार डासना का जनपद न्यायाधीश हापुड़, जिला मजिस्ट्रेट हापुड़ और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान जिला कारागार गाजियाबाद में जैमर प्रणाली को चेक किया गया। इसके साथ ही बैरकों, रसोईघर, अस्पताल और अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कारागार, चिकित्सालय, पाठशाला, महिला अहाता और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ही अधिकारियों ने बंदियों की परेड भी देखी।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588

























