हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार ने शनिवार रात धीरखेड़ा बिजली घर का औचक निरीक्षण किया। बिजली सप्लाई को लेकर मिल रही शिकायतों पर एक्सएन ने बिजली घर का निरीक्षण किया। मनोज कुमार ने बताया कि इस दौरान किसी तरह की कमी या खामी नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने रजिस्टर भी चैक किया। बता दें कि निरीक्षण के दौरान एसडीओ यसेन्द्र कुमार व एसडीओ राजीव कुमार भी मौजूद रहे। धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल में अघोषित बिजली कटौती व ट्रिपिंग की समस्या के चलते आई.आई.ए. के पदाधिकारियों ने एक्सएन से मुलाकात की थी और मामले से अवगत कराया था जिसके बाद अधिकारियों ने शनिवार देर रात बिजली घर का औचक निरीक्षण किया।



























