हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल की मौत की गुत्थी अब जल्दी सुलझने वाली है। पुलिस ने जांच को गति दी है जिससे आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवर लटकी है। पीड़ित परिवार मजबूती के साथ खड़ा है और न्याय की बाट जोह रहा है।
टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल की मौत के मामले में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को जांच का आधार बनाया है और अब तक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि आरोपी टिम्बर व्यापारी से सूद वसूलने के लिए सम्पत्ति बेचने का दबाव बना रहे थे।
पुलिस यह भी जांच करने में जुटी है कि आरोपियों के दबाव से मुक्ति पाने के लिए पीड़ित ने तमंचे व कारतूस की व्यवस्था कहां से और किस के माध्यम से की। बता दें कि राजीव कंसल के पिता पूरनमल ने पुलिस रिपोर्ट में चार व्यापारियों को नामजद किया है और एक प्रोपर्टी के खरीददार का जिक्र किया है।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

































