
इनरव्हील क्लब हापुड़ ने 50 छायादार वृक्ष लगाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जरोठी रोड गौशाला पर अध्यक्ष सुरभि अग्रवाल व सचिव मानसी अग्रवाल मेहरा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इसमें लगभग 50 छायादार वह फलदार वृक्षों का रोपण हुआ जिससे वहां के वातावरण की शुद्धि व हरियाली के रूप में खुशहाली बनाए रखने के लिए इनरव्हील क्लब हापुड़ द्वारा यह प्रयास जारी रहेगा। वहां कर्मचारियों के बच्चों को एनर्जी ड्रिंक और स्नेक्स बांटे गए। साथ में उन्हें क्लब सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य और सफाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ पूनम ग्रोवर, डॉ कमलेश डॉ पूनम पाठक, मिलन अग्रवाल निशा तायल सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के इस कार्य में विशेष योगदानरहा।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854
























