हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर बाजार में रविवार की सुबह घड़ी की दुकान पर बैठे 85 वर्षीय बुजुर्ग को 22 वर्षीय युवक ने डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि युवक दुकान में रखी घड़ियां और नकदी को अपने साथ लेकर भाग खड़ा हुआ। दुकानदार के साथ हुई इस घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार पिलखुवा के जवाहर बाजार में 85 वर्षीय गंगा शरण की घड़ियों की दुकान है जहां रविवार की सुबह एक युवक घड़ियां देखने पहुंचा। जैसे ही गंगा शरण घड़ियों को निकालने के लिए नीचे झुके तो युवक ने उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग घायल हो गए और बेहोश हो गए। इसी बीच युवक दुकान में रखी नकदी और घड़ियों को चुराकर भागने में कामयाब रहा। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़: 5 सितंबर की सुबह 9:00 बजे Studio-1 Unisex Gym का होगा उद्घाटन


























