👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना पिलखुवा के अंतर्गत पवला रोड पर कुछ दबंगों ने एक युवक को ईटें मार-मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
नौरंगपुरी पिलखुवा के रामवीर ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया है कि उसके भतीजे कन्हैया को कुछ लोगों ने पकड़ कर भद्दी-भद्दी गालियां दी और ईंट से मार-मारकर घायल कर दिया। रामवीर ने पुलिस रिपोर्ट में असरा कालोनी के प्रिंस व साकेत के सोम व तीन अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739





























