हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला राधापुरी निवासी विनोद खुराना बीती रात चाइनीस मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए जिन्हें छह टांके आए हैं। हालांकि विनोद खुराना फिलहाल स्वस्थ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को विनोद किसी काम से जा रहे थे जैसे ही वह नंदिनी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो चाइनीस मांझे की चपेट में आने से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती के कराया। उपहार के दौरान उन्हें छह टांके आए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। विनोद का कहना है कि प्रतिबंध के बाद भी चाइनीस मांझा बिक रहा है जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


























