हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है। नगर निकायों द्वारा उचित कदम ना उठाए जाने के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है। यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं और लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। बंदर और कुत्तों का आतंक कितना हावी है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 से ज्यादा मरीज कुत्ता और बंदर के हमले में घायल होने पर इंजेक्शन लगवाने पहुंचे जिनमें नन्हे बच्चे भी शामिल हैं।
आपको बताते चलें कि नगर निकायों द्वारा आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए कुछ खास कदम नहीं उठाया जा रहा। हालात देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में आवारा कुत्तों और बंदरों का मामला जोर-शोर से गरमाएगा।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























