हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव बलवापुर में महिलाओं तथा छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया। इस दौरान 1090, 1098, 112, 108, 181, 102, 1076, हापुड़ महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी और सरकार की योजनाओं को गिनाया। साथ ही कहा कि किसी भी आपात स्थिति में वह तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सकती हैं।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























