हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हापुड़ के कार्यकर्ता सोमवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार से मिले और उन्हें छात्रों की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान छात्रवृत्ति से संबंधित समस्याओं को लेकर एबीवीपी के पदाधिकरियों ने अवगत कराया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री सुमित ठाकुर, जिला मीडिया संयोजक बिट्टू जाटव, जिला संयोजक सोशल मीडिया आदित्य अग्रवाल, जिला सह सोशल मीडिया संयोजक विपिन कुमार, जिला एसएफएस सह संयोजक प्रियांशु वर्मा, हर्ष यादव, चाहत यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more
























