👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कावड़ यात्रा को देखते हुए जनपद हापुड़ में पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है जिसके तहत कावड़ यात्रा पर जाने से पहले शिव भक्तों को स्थानीय थाने में सूचना देनी होगी जहां से एक मोहर लगा कागज मिलेगा जिसे श्रद्धालु अपने साथ ले जा सकेंगे. इस कागज पर श्रद्धालुओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी.
बता दें कि 14 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू हो जाएगी. ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा व अन्य पहलुओं को देखते हुए जनपद हापुड़ में विशेष व्यवस्था की गई है. कावड़ यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालु को स्थानीय थाने में जाकर पुलिस को जानकारी देनी होगी जिसके बाद श्रद्धालु का नाम रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288































