हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अभियान चलाकर गली व मोहल्लों में जाकर सर्वे कर रहा है जिससे शासन द्वारा संचालित योजनाओं को उन तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए आशाएं मोहल्लों में जाकर सर्वे के तहत लगातार जानकारियां एकत्रित कर रही हैं जिससे वंचितों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
जिला शहरी स्वास्थ्य कोऑर्डिनेटर सीबीसी तोमर ने बताया कि सोमवार को आर्य नगर, जवाहर गंज, गढ़ रोड आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ वेद की देखरेख में अभियान को गति दी जा रही है। पूरे जनपद में अभियान चल रहा है। हापुड़ शहरी R1 में करीब 98 आशाएं लगी है जो क्षेत्र में जाकर जानकारियां इकट्ठी कर रही है। यह जानकारी ई-कवच पर रजिस्टर्ड होंगी। इस दौरान गर्भवती महिला, पहली संतान, पहली और दूसरी संतान में कितना अंतराल रखा जाए, डिलीवरी के 42 दिन तक किस तरह जच्चा-बच्चा का ध्यान रखना है, टीकाकरण, स्पेसिंग मेथड आदि को लेकर अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है और जानकारियां एकत्रित की जा ही हैं। सीबीसी तोमर ने बताया कि जब तक सर्वे पूरा नहीं होगा यह जारी रहेगा जिसका मकसद शासन की मंशा के अनुरूप संचालित योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी

































