
सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार नव निर्माण उत्कर्ष के नव वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा भेजे गए सांस्कृतिक दल/ लोकमंच श्रीमंत जे एन डी लोक कलामंच लखनऊ एवं रिपीट ग्रुप श्रीमंत अरविंद पपेट ग्रुप हापुड़ कठपुतली ग्रुप के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अटल पार्क हापुड़ में दिनांक 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के समन्वय से जनपद वासियों को सरकार की विभिन्न लाभार्थी पारक योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के साथ साथ प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय पर अटल पार्क, गढ़ रोड़, हापुड़ (निकट तहसील हापुड़) में दिनांक 18 से 26 मार्च 2026 की अवधि में समारोह आयोजित कराये जा रहे हैं जिसमें प्रत्येक दिवस सायं 6ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक 02 फिल्मे चलायी जा रही हैं। सभी जनता से अपील है कि वह उक्त अवधि में अपने परिवार के साथ रोमांचक फिल्मों का आनन्द लें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























