
किसान पाठशाला में किसानों को दी कीटों से बचाव की जानकारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के गांव अहमदपुर में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एंव पोषण मिशन(दलहन घटक) योजना के अन्तर्गत रवि की फसलों के बारे में ग्राम पंचायत स्तरीय किसान पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें उप कृषि निदेशक योगेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला व प्रगतिशील किसान ज्ञानेन्द्र त्यागी, प्रगतिशील किसान लेखपाल सिंह तोमर, पशुपालन विभाग के गुलवीर सिंह, कृषि रक्षा केन्द्र के मनोज कुमार, कृषि विभाग के (एस०टी०ए०)पिंटू कुमार,सुशील कुमार, प्रवेश त्यागी ने किसानों को फैसलों की बुआई, फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान व उनके नियंत्रण के बारे में जानकारी दी साथ ही किसान पाठशाला में रामगोपाल सिंह,जगवीरी देवी,सुभाष चंद शर्मा,रमेश कश्यप,विनोद कुमार,केशूराम, बिजेंद्र, जसवंत सिंह ने भाग लिया
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012




























