
हेलीकॉप्टर से रवाना हुए इंद्रेश जी महाराज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एलएन रोड पर बाल गोपाल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के संपन्न होने के पश्चात कथावाचक इंद्रेश जी महाराज गुरुवार को जनपद हापुड़ से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना हुए। इस दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में उनका आशीर्वाद लिया।

बाल गोपाल सेवा समिति द्वारा 22 नवंबर से 28 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास इंद्रेश जी महाराज को सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हुए। आयोजक वेद प्रकाश लाल ने बताया कि हापुड़ ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 28 नवंबर गुरुवार को कथा का समापन हो गया जिसके बाद इंद्रेश जी महाराज मस्तराम बाबा के साथ जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के सिखेड़ा में स्थित सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर पहुंचे जहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से आगे के लिए रवाना हुए। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी पदयात्रा निकाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन्द्रेश जी महाराज यात्रा में शामिल होने के लिए हापुड़ से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना हुए हैं। हेलीकॉप्टर में बैठने से पहले भक्तों ने उनसे आशीर्वाद लिया।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545

































