
इंदिरापुरम पुलिस की सराफा बाजार में दबिश, चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में एक को उठाया
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया। जब गाजियाबाद के अंदर इंदिरापुरम थाने की क्राइम ब्रांच की पुलिस बाजार पहुंची और धर्म कांटे पर नौकरी करने वाले एक कर्मचारी को दबोच लिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने चोरी किए गए 45 ग्राम सोने के आभूषण को खरीदा और कई बार कांटा पर्ची की। गुरुवार को छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे वह अपने साथ ले गई है।
मामला गुरुवार का है जब एक आरोपी के साथ इंदिरापुरम की पुलिस ने सराफा बाजार में दबिश दी। ब्रेजा और क्रेटा कार में सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी सिविल में पहुंचे जिन्होंने पापड़ वाली गली के पास स्थित धर्म कांटे पर नौकरी करने वाले कर्मचारी को दबोच लिया जिस पर चोरी के आभूषण खरीदने का आरोप है। इनका वजन 45 ग्राम के आसपास बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























