पोलैंड के रास्ते होगी भारतीय छात्रों की यूक्रेन से वापसी, हेल्पलाइन नंबर जारी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कई छात्रों समेत करीब 16 हजार लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं. यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग से सभी बेहद चिंतित हैं. बता दें कि करीब 20 हजार में से चार हजार भारतीयों को वहां से निकाला जा चुका है.
सरकार ने भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने का रोड मैप तैयार किया है. यूक्रेन का हवाई क्षेत्र असैन्य विमानों की आवाजाही के लिए बंद हो चुका है जिसकी वजह से भारतीय नागरिकों को पोलैंड के रास्ते से भारत लाया जाएगा. बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी व रोमानिया यूक्रेन की सीमा से सटे हुए हैं. इनकी सीमाओं पर पहुंचने वाले भारतीयों की मदद के लिए विशेष अफसरों को तैनात किया गया है जो पोलैंड के रास्ते भारतीयों को वापस लाने के लिए मौजूद हैं. वहीं कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से अपील की है कि जो जहां है वहीं रहे और शांति बनाए रखें. बता दें कि सरकार ने यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं 1800118797, 011-23012113, 23014104 तथा 23017905.

मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099








Related Posts

गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मामले में हापुड़ के फारेस्ट रेंजर…

Read more

UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

🔊 Listen to this UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉय एसोसिएशन आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण

छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण
error: Content is protected !!