हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान संघ की एक बैठक का आयोजन मंगलवार को सिंभावली विकास खण्ड के गांव नवादा में सोहन वीर की अध्यक्षता में हरेंद्र चौधरी के आवास पर किया गया। बैठक में संगठन विस्तार के किए खण्ड समिति का निर्वाचन किया गया। निर्वाचन अधिकारी जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी व विकास खण्ड प्रभारी संजीव शर्मा रहे। निर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर संगठन की रीति-नीतियों की जानकारी जिला कोषाध्यक्ष यशवीर राघव ने दी। संचालन सोनू चौहान किया।
भारतीय किसान संघ ने निम्न सदस्यों को निर्वाचित किया जिसमें खण्ड अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी नवादा, सह मंत्री रामवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रमुख सुधीर त्यागी, खण्ड कार्यकारिणी जितेन्द्र त्यागी, महिला प्रमुख पूजा ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य अरुण ठाकुर, सुख वीर सिंह कार्यकारिणी सदस्य, सोहन वीर कार्यकारिणी सदस्य, धर्मेंद्र सिंह कार्यकारिणी में निर्वाचित हुए।
इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष ने कहा अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान कराया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष ने कहा की स्थानीय समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जल्द ही एसडीएम को दिया जाएगा। इस अवसर पर खण्ड सिंभावली के किसान भाई अनिल कुमार, गुरु चरण सिंह, प्रमोद सिंह, सोहन पाल, मनोज, रमेश, गजेंद्र, मोनू, रामसिंह, जितेन्द्र, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।


























