हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा होली महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पूजन, संकीर्तन आदि पूर्ण हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि जीवन में आये प्रत्येक हर्ष के पल को प्रसन्नता के साथ मनाना चाहिए इससे एकता, सामंजस्यता व सौहार्द भी बढ़ता है। महासभा विशिष्ट सदस्य विद्वान पंडित महेश शर्मा , परामर्श बोर्ड विद्वान पंडित संतोष तिवारी, पंडित आशुतोष शुक्ला, उपाध्यक्ष पंडित आदित्य भारद्वाज, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, लेखानिरीक्षक पंडित देवी प्रसाद तिवारी, प्रवक्ता पंडित करुण शर्मा, मिडिया प्रभारी पंडित सर्वेश तिवारी, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, पंडित नंद किशोर वाजपेयी, पंडित अजय पाण्डेय, सोनम शर्मा, जूही बंसल, जीतेन्द्र शर्मा सहित अनेक लोग शामिल रहें।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























