हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा अक्षय तृतीया 10 मई दिन शुक्रवार को निकाले जा रहे भगवान परशुराम यात्रा के सम्बन्ध में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा की बैठक पन्नापुरी स्थित पंजीकृत कार्यालय पर हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 10 मई को सुबह 7 बजे समस्त विद्वतजन अपने परिवार के साथ भगवान श्री परशुराम मंदिर (माँ कैला देवी मंदिर) पर अवश्य उपस्थित रहेंगे। भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का शुभारम्भ महासभा विद्वानों द्वारा पूजन कार्य पूर्ण करने व शंखवादन के साथ होगा। उपाध्यक्ष पंडित आदित्य भारद्वाज व प्रवक्ता डॉ0 करुण शर्मा ने कहा कि सभी समय का विशेष ध्यान रखेंगे,सभी ब्राह्मण बंधु, कुर्ता -पायजामा अथवा परम्परिक वेशभूषा में आये. महासभा विद्वान अधिक से अधिक बन्धुजन को यात्रा में आमंत्रित करने के लिए 5 – 5 लोगों का ग्रुप बनाकर सम्पर्क कर रहे है। बैठक में संरक्षक पंडित महेश चंद्र शर्मा, संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा,संरक्षक पंडित हरि शर्मा, अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय, उपाध्यक्ष पंडित आदित्य भारद्वाज, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, प्रवक्ता डॉ0 करुण शर्मा, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, श्रीमती वंदना शर्मा, एस्ट्रो धर्मेंद्र जी, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी आदि उपस्थित रहे परामर्श बोर्ड विद्वान पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल,पंडित आशुतोष शुक्ला,पंडित जगदम्बा शर्मा, पंडित गौरव कौशिक, पंडित अजय तिवारी, पंडित महावीर शर्मा,पंडित अनुज मिश्रा,पंडित सुबोध शर्मा, पंडित रज्जन लाल अवस्थी आदि ने भी निर्णय का पूर्ण समर्थन किया व 10 मई को पूर्ण उत्साह से सम्मिलित होने का निश्चय दिया। महासभा बैठक में विद्वानों ने तहसील के पास गलत स्थान लगे भगवान की छायाचित्र युक्त टाइल्स को हटाने के पूर्व निर्णय को भी उक्त स्थान पर पुनः जाकर अवलोकन करने का निर्णय लिया।यदि टाइल्स हटाई नहीं गई तो महासभा आवश्यक कदम उठाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि शोभायात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। कल पूर्ण आस्था व उत्साह के साथ शोभायात्रा निकलेगी जिसमें समाज के हजारों लोग सम्मिलित होंगे।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

































